सदर अस्पताल से कर्मी की बाइक चोरी
पूर्णिया | सदर अस्पताल परिसर से बाइक चोरों ने जिला यक्ष्मा केंद्र में कार्यरत कर्मी विनोद कुमार की बाइक की चोरी कर ली गई। यक्ष्मा केंद्र में कार्यरत विनोद कुमार ने इसकी लिखित शिकायत केहाट थाना में दर्ज करवाया है। पीड़ित विनोद कुमार ने बताया कि वह हर दिन की भाति अपनी बाइक बीआर 11 एक्स 3821 सदर अस्पताल के जिला यक्ष्मा केंद्र परिसर लगाकर कार्यालय में काम कर रहे थे। शाम 4 बजे बजे जब वह अपने कार्यालय से बाहर निकला तो जिस स्थान पर मैं अपनी गाड़ी लगाया था वहां मेरी गाड़ी नहीं थी।खोजने के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका है।