पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Youth And Eco Club To Be Formed In Primary And Elementary Schools Of The District Calendar To Be Formed

जिले के प्राथमिक और प्रारंभिक विद्यालयों में यूथ और ईको क्लब का होगा गठन, बनेगा कैलेंडर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पर्यावरण के बारे में समझ विकसित करने के लिए जिले के सभी स्कूलों में यूथ व ईको क्लब का गठन किया जाएगा। इसके लिए राज्य परियोजना निदेशक ने सभी जिलों के डीईओ और डीपीओ एसएसए को पत्र जारी किया है। इसमें समग्र शिक्षा अंतर्गत वार्षिक कार्य योजना व बजट 2019-20 में सभी प्राथमिक व प्रारंभिक विद्यालयों में यूथ और ईको क्लब का गठन और संचालन की गतिविधि अनुमोदित है।
अप्रैल से मार्च 2021 तक के लिए दोनों क्लब अंतर्गत हर विद्यालयों में गतिविधि कैलेंडर का निर्माण होना है। इसके लिए 15 मार्च तक आश्वयक रूप से दोनों क्लबों का गठन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। इसके गठन व गतिविधियों के कैलेंडर निर्माण संबंधी रिपोर्ट राज्य कार्यालय को 20 मार्च तक भेजने का निर्देश दिया गया है।

पर्यावरण के बारे में समझ विकसित करना है उद्देश्य : यूथ क्लब का उद्देश्य छात्रों को जीवन कौशल विकास, आत्मसम्मान व आत्मविश्वास को बढ़ावा देने व तनाव, भव व शर्म जैसे नकारात्मक भावनाओं का सामना करने के लिए तैयार करना है। साथ ही तैयार कैलेंडर के अनुसार क्विज, डिबेट, सांस्कृतिक गतिविधियां, खेलकूद, पुस्तकालय व प्रयोगशाला का उपयोग सुनिश्चित करना होगा। इसी प्रकार ईको क्लब का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण गतिविधियों में भाग लेने व पर्यावरण के बारे में समझ विकसित करना है। इस मंच के माध्यम से छात्र अपने अभिभावक, पड़ोस व समुदाय को पर्यावरण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित कर सकेंगे।

दोनों क्लब के लिए एक-एक शिक्षक होंगे नामित

स्कूल में यूथ और ईको क्लब का गठन प्रधानाध्यापक करेंगे और वह दोनों क्लबों के इंचार्ज होंगे। दोनों क्लबों के लिए स्कूल के एक-एक नोडल शिक्षक को नामित किया जाएगा, जो क्लब की गतिविधियों का समन्वय करेंगे। हर क्लब में सदस्यों की संख्या 20 होगी व छात्र-छात्राओं की संख्या बराबर रहेगी।
खबरें और भी हैं...