पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में हंगामा कर रहा युवक हुआ गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकोठी | रघुवंशनगर ओपी क्षेत्र के भरनाटोला निवासी मुरारी कुमार को शराब पीकर उत्पात मचाना एवं हंगामा करना मंहगा पड़ा। शराब पीने के आरोप में रघुवंशनगर ओपी अध्यक्ष ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जाता है कि शुक्रवार के 8.30 बजे बनारसी चौक पर एक युवक हंगामा कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रघुवंशनगर ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ओपी अध्यक्ष महादेव कामत ने घटना स्थल पर पहुंच कर हंगामा कर रहे आरोपी मुरारी कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तत्पश्चात आरोपी को रात में ही मेडिकल जांच के लिए धमदाहा थाना भेजा गया।
खबरें और भी हैं...