फैंसहा में 1 बच्ची के साथ दुष्कर्म, न्याय की गुहार
सलखुआ | सलखुआ थाना क्षेत्र के फैंसहा गांव में रविवार को आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि मेरी बच्ची गांव के कुछ बच्चियों के साथ जलावन चुनने आम के बगीचे गई थी। जहां पहले से घात लगाए फेनसाहा गांव निवासी सकीन आलम के 20 वर्षीय पुत्र कौफू आलम ने 8 वर्षीया बच्ची को उठाकर मक्का खेत ले जा कर दुष्कर्म किया।
पीड़ित बच्ची के साथ में जलावन चुन रही बच्ची ने जब हल्ला किया तो आसपास घास गढ़ रही महिलाओं ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया। तब तक आरोपी युवक लड़की के साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। परिजनों ने बच्ची को लेकर थाना पहुंच न्याय की गुहार लगाई है। प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। इस बाबत थानाध्यक्ष एम रहमान ने बताया आरोपी के गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही रही है।