- Hindi News
- National
- Saharsa News 15 Women Jawans Honored Role Models Made For Other Women In The District
15 महिला जवान सम्मानित, जिले की दूसरी महिलाओं के लिए बनीं रोल मॉडल
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला महिला पुलिस बल की 15 जवानों को सम्मानित किया गया। जिला पुलिस बल में शामिल महिला पुलिस जवान निश्चित रूप से समाज को सुरक्षा देती ही हैं साथ ही एक रोल मॉडल के रूप में भी महिलाओं के लिए सामने आ रही है। वे अपने पारिवारिक जीवन में मां, बहन, बेटी व प|ी होने के दायित्व का सही-सही से निवर्हन के साथ-साथ समाज को भी सुरक्षा मुहैया कराती है।
एसपी राकेश कुमार ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि अब महिलाएं किसी कठिन काम में पीछे नहीं रही है। पुलिस सेवा में आने के बाद एक साथ कई दायित्वों को निभा रही है। इस मौके पर हेडक्वार्टर डीएसपी बलिराम चौधरी, पुलिस लाइन के सार्जेंट मेजर इंस्पेक्टर राजेश्वर सिंह सहित कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद थे।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सम्मानित होने वाली महिला जवानों में सदर थाना में पदस्थापित कुमारी अर्चना सिन्हा, बनगांव में प्रियंका कुमारी, खुशबू कुमारी एवं शालिनी शिखा, शबनम कुमारी, बैजनाथपुर की प्रियंका कुमारी आदि जवान शामिल है।
महिलाओं ने अासमान चूमती नारी के वर्तमान दशा पर रखे विचार
सहरसा | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को स्थानीय जिला परिषद परिसर स्थित रैनबो रिसोर्ट में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संगिनी के तत्वाधान में आयोजित सम्मान समारोह का उद्घाटन डा. कल्याणी सिंह, लाजवंती झा, उषा मेहता, भारती झा, अंजना सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम कें उपस्थित अपने-अपने क्षेत्र की अग्रणी महिलाओं ने अासमान चूमती नारी के वर्तमान दशा पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए। नारी शक्ति सम्मान समारोह में संगीत, कला, नृत्य, अंगदान, रक्तदान, खेल-कूद एवं सामाजिक सराेकार में बढ-चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जीआईटी एकेडमी के बच्चों द्वारा कई मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का समापन होली मिलन समाराेह के रूप में एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से शालिनी सिंह तोमर, मुन्नी कुमारी, निशा झा, गुंजन कुमारी, पूजा कुमारी, नैना सरकार, पायल कुमारी की भूमिका सराहनीय रही।
कुल 183 महिला अधिकारी व जवान तैनात | जिले में कुल 183 महिला पुलिस जवान सहित महिला पुलिस अधिकारी पदस्थापित हैं। जिनमें सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के पुलिस उपाधीक्षक मृदुला कुमारी, महिला थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक आरती सिंह, सहायक अवर निरीक्षक आभा कुमारी, दो महिला हवलदार, कुल 118 महिला पुलिस जवान व 60 दंगा निरोधक कंपनी में बीएमपी के महिला जवान पदस्थापित है।
परिवारिक जीवन होने के साथ-साथ समाज को सुरक्षा मुहैया करा रहीं महिलाएं
रेनबो रिसोर्ट में महिला दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन करती अतिथि।
कार्यक्रम में मौजूद एसपी, मेजर के साथ सम्मानित महिला पुलिस की जवान।