170 मुस्लिम जाेड़ाें का सामूहिक निकाह
नगर पंचायत क्षेत्र के कोहिनूर पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को सामूहिक निकाह का आयोजन कर 170 जोड़ी लड़के-लड़की की सामूहिक निकाह करायी गयी। निकाह के लिए सिमरी बख्तियारपुर, सलखुआ, बनमा इटहरी, सोनबर्षाराज, सौरबाजार प्रखंड के आलावा खगड़िया से पहुंचे लड़का एवं लड़की को एक टेंट के नीचे बारी-बारी से ग्रुप बनाकर गवाहों के समक्ष अकत पढ़ाकर निकाह कुबूल कराया गया। निकाह के लिए आयी बरात व सरात को खाने-पीने के लिए पूरा इंतजाम थी और हंसी-खुशी रुख्सत हुई।
आईएसएसए फाउंडेशन जामिया फैजानुल के तत्वावधान में आयोजित इस निकाह समारोह के चेयरमैन मौलाना हबीब अहमद ने बताया कि मेरे फाउंडेशन के तहत बिहार में दूसरी बार इस प्रकार का कार्यक्रम किए गए हैं। निकाह कराते हुए गुजरात के काजी मौलाना महबूब आलम कासीमी एवं मौलाना आरिफ पटेल ने बताया कि रविवार को 170 जोड़ों की निकाह के साथ नवदंपत्ति को पलंग, कुर्सी, तोसक, ट्रंक, अलमीरा सहित कई प्रकार के घरेलू उपयोग की वस्तुएं देकर ससुराल के लिए विदा की गई। इस सामूहिक शादी को देखने के लिए अास-पास के गांवों की खासकर महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैयद कासिम अशरफ, विधयाक ज़फर आलम, महबूब आलम, मो. सुभान, अबू नसर, मो. मुन्ना, बरकत अली, वजी अहमद, मो. मसीर आलम, अब्दुल हन्नान एवं फैयाज अहमद सहित कई लोग उपस्थित थे।
निकाह स्थल पर लड़कों के साथ काजी सहित अन्य।