पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीआरपीएफ जवान से लूटे ~19 हजार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

घैलाढ़ | थाना क्षेत्र के पथराहा चौक की सीमा पर शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गम्हरिया के चकनी फुलकाहा निवासी सीआरपीएफ जवान से सहरसा जाने के क्रम में तीन अपराधियों ने 19 हजार रुपए समेत अन्य सामान लूट लिया। पीड़ित गम्हरिया थाना के चिकनी फुलकाहा निवासी अजय कुमार आनंद ने बताया कि रात में वह अपने गांव से सहरसा जा रहे थे। उसी क्रम में पथराहा चौक से आगे प्लांट के पास पहुंचते ही पीछे से एक लाल रंग की अपाचे बाइक पर तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर बाइक को रुकवा कर सिर पर पिस्टल के बट से मारा।
खबरें और भी हैं...