21 ली. देशी शराब के साथ 1 तस्कर गिरफ्तार
होली में शराब बेचने के लिए तस्कर द्वारा घर में रखे 21 लीटर देशी शराब के साथ बैजनाथपुर ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार को गम्हरिया पंचायत के इटहरा गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। ओपी अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया गिरफ्तार तस्कर हीरा सादा होली पर्व में महंगे दामों में शराब बेचने के लिए घर में स्टॉक करने की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर छापामारी कर घर से 21 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर हीरा सादा को गिरफ्तार कर बिहार शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में सहरसा भेज दिया गया।
बरामद देशी शराब के साथ गिरफ्तार तस्कर हीरा सादा व पुलिस।