पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News 4 Lakh Dues Recovered From Those Who Did Not Pay Electricity Bill

बिजली बिल नहीं चुकाने वालों से 4 लाख बकाया राशि वसूला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्थानीय बाजार में शनिवार को अवर प्रमंडल सिमरी बख्तियारपुर के सहायक विद्युत अभियंता सुशील कुमार के नेतृत्व में बिजली का उपयोग करने के बाद भी बकाए बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के विरुद्ध अभियान चलाकर राशि वसूली गई।

अभियान के तहत व्यवसायिक कनेक्शन के दो दर्जन से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई और लगभग 4 लाख रुपए की वसूली भी की गई। एसडीओ सुशील कुमार ने बताया कि जिनके द्वारा अधिक समयों से बिजली बिल नहीं जमा किया गया, वैसे उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। 20 मार्च तक भुगतान नहीं करने की स्थिति में ऐसे उपभोक्ताओं के विरुद्ध विभाग द्वारा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान विभाग के अन्य लोग मौजूद थे।

अभियान के दौरान बिजली विभाग के एसडीओ सहित अन्य।
खबरें और भी हैं...