पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शोरूम में मारपीट व लूटपाट को ले 6 को बनाया आरोपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलुआ बाजार | बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के बिशनपुर शिवराम स्थित हीरो शोरूम में घुसकर गुरूवार को कुछ उपद्रवियों ने मारपीट, तोड़फोड़ एवं लूटपाट की गई। इधर, शोरूम के मालिक ने बलुआ थाना में आवेदन देकर 6 लोगो को आरोपी बनाया है। जानकारी के अनुसार वीरपुर प्रोफेसर कॉलोनी वार्ड-13 निवासी प्रियंक कुमार गुरुमैता का बिशनपुर शिवराम में हीरो का शोरूम है। श्री गुरुमैता ने बताया कि गुरुवार को अपने शोरूम में थे कि दोपहर में अचानक बिशनपुर चौधरी वार्ड 2 निवासी कृत्यानंद पासवान, देवन पासवान अपने साथ अमलेश पासवान, भीम पासवान, कपलेश्वर पासवान, जगन पासवान को लेकर शोरूम पहुंचे और गाली गलौज करशोरूम बंद करने की धमकी दी।
खबरें और भी हैं...