पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

5 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बलुआ बाजार | भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड-12 में संध्या गस्ती के दौरान शनिवार की देर शाम छापेमारी के दौरान 5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को सूचना थी कि भीमपुर वार्ड-12 में कमलेश्वरी सिंह अपने घर में देसी चुलाई शराब रखकर कारोबार करता है। जिसके बाद थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के क्रम में उक्त व्यक्ति के घर से 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुआ। भीमपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम संशोधन अधिनियम 2018 के तहत कांड दर्ज कर अाराेपी को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया है।
खबरें और भी हैं...