क्रिकेट खेलने गए बच्चे की डूबने से मौत
सहरसा | सदर थाना क्षेत्र के सहरसा बस्ती, वार्ड नंबर 39 निवासी मो इजहार के 13 वर्षीय पुत्र मो. साहिल की मौत चिमनी के बगल में खोदे गए गड्ढे में भरे हुए पानी में डूबकर हो गई। वे क्रिकेट खेलने घर से अन्य बच्चों के साथ गया था। बच्चों ने पानी में डूबने की सूचना दी। आसपास के लोग उसे पानी से निकालकर सदर अस्पताल लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वार्ड नंबर 38 के वार्ड पार्षद पति मो अकबर ने बताया कि साहिल क्रिकेट खेलने बच्चे के साथ गया था इसी दौरान हादसा हुआ।