पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सत्तर कटैया | बिहरा थाना क्षेत्र के सहरसा सुपौल मुख्य मार्ग पर मुक्तार मंदिर के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। घटना शुक्रवार देर रात की है। जानकारी मिली है युवक अपनी मोटरसाइकिल से ससुराल जा रहा इसी बीच वह सड़क किनारे लगे एक रोड रोलर से टकड़ा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में युवक की मौत मौके पर ही हो गई।

सूचना पर पहुंची बिहरा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक नीतेश भारद्वाज सुपौल का रहने वाला था 8 वर्ष पूर्व उनकी शादी पटोरी के रहने वाले चन्देश्वरी लाल दास की पुत्री से हुई थी। मृतक टावर िनर्माण कंपनी में काम करता था। वे अपने पीछे दो पुत्री एक पुत्र एवं प|ी को छोड़ गए।
खबरें और भी हैं...