पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दूसरे के बदले परीक्षा दे रहा युवक एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहरसा | सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को प्रथम पाली में स्थानीय आर एम महाविद्यालय से निशांत राज के बदले परीक्षा दे रहे अजय कुमार उर्फ शंकर कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। फर्जी पकड़ाए अजय कुमार उर्फ शंकर कुमार पेशे से निजी शिक्षक हैं। उन्हें एक लाख 10 हजार रूपए के मिले प्रलोभन के बाद वे निशांत राज के बदले परीक्षा देने के लिए राजी हुए। लेकिन उन्हें परीक्षा देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

वहीं स्थानीय एमएलटी परीक्षा केंद्र से सूरज पंडित नामक परीक्षार्थी को कागज पर लिखे पुर्जे साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों ही परीक्षार्थी के ऊपर कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्त में लिए गए अजय कुमार ने बताया कि वे मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मनियार चक, वार्ड नंबर 5 निवासी हैं। वे पेशे से निजी शिक्षक हैं। उन्हें अपने ही गांव के निशांत राज जिनका रोल नंबर 4433010780 एवं परीक्षा केंद्र 3301 ने रूपए का प्रलोभन दिया।
खबरें और भी हैं...