पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News After Holi Private Finance Company Personnel Who Came From Home Were Shot Dead By Criminals Killed

होली के बाद घर से कार्यालय आए निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी को अपराधियों ने मारी गोली, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की छुट्टी के बाद किशनगंज से सहरसा पहुंचे निजी फाइनांस कंपनी के कर्मी 25 वर्षीय युवक पंकज कुमार साह की अपराधियों ने बुधवार रात गोली मार हत्या कर दी। मृतक युवक किशनगंज के कोचाधामन थाना अंतर्गत सिंघिया चकन्दरा गांव का निवासी था। अपराधियों ने पंकज को रात करीब 1 बजे उस वक्त गोली मारी जब वह रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद सीधे गंगजला वीर कुंवर हाई स्कूल के समीप स्थित अपने कंपनी के कार्यालय सह आवास पर पहुंचने ही वाले थे।

घात लगाए अपराधियों ने आवास के सामने लगे मुख्य गेट पर पहुंचने से ठीक पहले ही गोली मार दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। क्योंकि अपराधियों ने गोली मारने से पहले किसी तरह की लूटपाट नहीं की। गोली लगने के बाद कुछ देर तक पंकज आवास के सामने मुख्य गेट खोलने के लिए आवाज लगाता रहा। उनके कराहने की आवाज सुनने के बाद मकान मालिक रौता गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक हरदेव प्रसाद सिंह ने हल्ला किया तब दूसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय के अन्य सहयोगी नीचे उतर गेट खोला। इसके बाद घायल कर्मी को बाइक से सदर अस्पताल ले जाया गया।

शक की सूई सहकर्मी पर भी | सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि हत्या के कारणों पर जांच हो रही है। फाइनांस कर्मी की हत्या लूट के इरादे से नहीं हुई है। लेकिन हत्या का तार सहरसा या उसके किशनगंज स्थित घर से जुड़ा है। पंकज बुधवार को अपने घर सिंघे चकन्दरा किशनगंज से ट्रेन से सहरसा आया था। स्टेशन पर उतरने के बाद सहरसा कार्यालय में रह रहे कर्मी आशीष आनंद से कई बार फोन पर बात करते हुए तुरंत आने की सूचना दे रहे थे। कर्मी से गेट खोलने कहा था। पहुंचने पर भी गेट नहीं खुला था। तभी अपराधियों ने गोली मार दी। पुलिस मृतक कर्मी के सहयोगी अररिया के रानीगंज थाना के बेलसारा गांव निवासी आशीष आनंद के मोबाइल को खंगालने में जुटी है। उसकी बातचीत के साथ प्रेम प्रसंग आदि के बिंदुओं पर भी जांच-पड़ताल की जा रही है।

घात लगाए अपराधियों ने आवास के सामने लगे मुख्य गेट पर पहुंचने से ठीक पहले ही गोली मार दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। लेकिन हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। क्योंकि अपराधियों ने गोली मारने से पहले किसी तरह की लूटपाट नहीं की। गोली लगने के बाद कुछ देर तक पंकज आवास के सामने मुख्य गेट खोलने के लिए आवाज लगाता रहा। उनके कराहने की आवाज सुनने के बाद मकान मालिक रौता गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक हरदेव प्रसाद सिंह ने हल्ला किया तब दूसरी मंजिल पर स्थित कार्यालय के अन्य सहयोगी नीचे उतर गेट खोला। इसके बाद घायल कर्मी को बाइक से सदर अस्पताल ले जाया गया।

सीने में लगी गोली से घायल कर्मी को डाक्टर ने इलाज करने के बजाए उसे एक निजी अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसी दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही चाय दुकान चलाकर गुजारा कर रहे मृतक के पिता कृष्ण देव साह प|ी के साथ सहरसा पहुंचे। गुरुवार की दोपहर पुत्र का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद ले गए।

सूचना के बाद सदर थानाध्यक्ष आर के सिंह दल बल के साथ घटनास्थल वीर कुंवर सिंह स्कूल के पास स्थित उस आवास पर पहुंच गए जहां फाइनांस कंपनी सैटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड का कार्यालय है।

पिता ने कहा-होली में पंकज गया था घर

मृतक के पिता किशनदेव साह ने बताया कि उनका पुत्र पंकज 17 सितंबर 2018 से सैटिंग क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी में कार्यरत था। कंपनी का कार्यालय सहरसा शहर के गंगजला वीर कुंवर सिंह उच्च विद्यालय के समीप सेवानिवृत शिक्षक के आवास में है। इसी कार्यालय में कर्मी का आवास भी है। होली में घर आया था। काम पर जाने की बात बता बुधवार को ही गांव से निकला था। गुरुवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनके पुत्र की हत्या गोली मार कर की गयी है।

गोली लगने के बाद देर तक चिल्लाता रहा पंकज

ऑफिस परिसर में ही कंपनी के मैनेजर एखलाक आलम, एरिया मैनेजर सुनील कुमार यादव के साथ पंकज भी रहता था। सुनील ने बताया कि गुरुवार देर रात पंकज मेन गेट पर आकर चिल्लाने लगा गेट खोलिए हमको गोली मार दिया है। इसपर मकान मालिक के साथ युवक को जख्मी हालत में गेट पर गिरा देख नर्वस हो गए।

रात करीब 12 बजे रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मृतक युवक ने सहकर्मी को गेट खोलकर रखने की दी थी सूचना, हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है पुलिस

मृतक कर्मी पंकज कुमार साह के शव के पास विलाप करते परिजन। गंगजला स्थित फाइनांस कंपनी का कार्यालय जिसके बाहर हुई घटना।
खबरें और भी हैं...