पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Annoyed At Sluggish Construction Work Of Nh 107 Dm Said To Work Agency Work Should Be Seen By The End Of This Month Review Will Be Regular

एनएच-107 के निर्माण कार्य में सुस्ती पर नाराज डीएम कार्य एजेंसी से बोले-इस माह के अंत तक काम दिखना चाहिए, नियमित होगी समीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{बैजनाथपुर, सबैला चौक से माली चौक तक अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

सहरसा की लाईफ लाईन एनएच 107 में सारी बाधाओं को पूरा करने के बाद भी कार्य एजेंसी द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एजेंसी से साफ कहा कि यह मार्ग काफी महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य की धीमी प्रगति से जिला की छवि धूमिल हो रही है।

उन्होंने कार्य एजेंसी से साफ कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाऐं इसमें किसी तरह की शिथिलता को गम्भीरता से लिया जाएगा। वे स्वयं नियमित रूप में एनएच 107 के निर्माण कार्य का अनुश्रवण एवं निरीक्षण करेंगे। शनिवार को खराब मौसम के बावजूद डीएम कौशल कुमार जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राशीद कलीम अंसारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंभूनाथ झा, एनएचएआई के संवेदक गेनन ड्रंकलिन कंपनी के अधिकारी के साथ बैजनाथपुर चौक से सबैला फिर सोनबर्षा के माली चौक तक जायजा लिया।

सहरसा जिले में 43 किमी की लंबाई में है एनएच-107

उन्होंने कार्य एजेंसी से निर्माण कार्यों की उनसे स्थल पर समीक्षा की। सबसे पहले जिलाधिकारी पटुआहा से बैजनाथपुर चौक तक गये एवं वैजनाथपुर चौक के पास कार्य एजेंसी से उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि सहरसा जिलान्तर्गत एनएच की लम्बाई 43 किलोमीटर है। जिसमें 14 मीटर चौड़ी दो लेन सड़क का निर्माण किया जाना है। नक्शे के आधार पर रूट, एलाइनमेंट आदि का जिलाधिकारी ने अवलोकन किया।

निर्माण कार्य में सुस्ती पर असंतोष जताते हुए उन्होंने कार्यकारी एजेंसी
से पूछा कार्य की प्रगति में तेजी क्यों नहीं आ रही है? सड़क किनारे बिजली के खम्भों के विस्थापन का कार्य एजेंसी द्वारा किया जाना है।

वैजनाथपुर भाग में भू-अर्जन एवं अतिक्रमण की स्थिति के संबंध में समीक्षा की गई। इसके बाद जिलाधिकारी सबेला चौक तक गए। कहा कि इस माह के अंत तक काम दिखना चाहिए और इस भाग में अप्रैल मध्य तक निर्माण कार्य पूरा कर लें।

एनएच के गड्‌ढों को भरवाने का निर्देश

एनएच 107 में गडढे को तत्काल भरवाकर मोटरेबल कराने का निर्देश दिया गया। अंचलाधिकारी सौर बाजार को यथाशीघ्र अतिक्रमण हटाने को कहा गया। इसके पश्चात डीएम मनौरी चौक सोनवर्षा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सहरसा सीमा माली चौक तक जिलाधिकारी ने एन 107 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि भू-अर्जन से संबंधित जिस भाग में भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है वहां सड़क निर्माण का कार्य आरंभ कराएं।

{संबंधित एसडीओ और सीओ को एनएच किनारे से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश


{डीएम ने माना कि एनएच की खराब स्थिति से धूमिल हो रही सहरसा जिला की छवि


एनएच-107 के निरीक्षण के दौरान कार्य एजेंसी प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा करते डीएम।
खबरें और भी हैं...