मारपीट कर किया जख्मी थाना में दिया आवेदन
सिमरी बख्तियारपुर, सहरसा | बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बस्ती स्थित नंबर प्लेट दुकानदार को मारपीट कर जख्मी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। थाना को दिए आवेदन में पीड़ित दुकानदार त्रिभुवन कुमार शर्मा ने कहा है कि शनिवार को दोपहर साढ़े बारह बजे कृष्णा चौधरी, मनीष चौधरी, आदित्य चौधरी, विशाल चौधरी, सन्नी कुमार आदि मेरे दुकान पर आए एवं मुझे धमकी दिया कि तुम यहां से अपनी दुकान हटाओ। इस पर मैंने विरोध किया तो कृष्णा चौधरी मनीष चौधरी, आदित्य चौधरी, विशाल चौधरी ने लोहे की रड एवं पिस्टल के बट से मारकर जख्मी कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दी। साथ ही मेरे पॉकेट से कृष्णा चौधरी दो हजार छीन लिया। पचास नंबर प्लेट ले कर चला गया। इस बावत थाना अध्यक्ष रणवीर कुमार ने बताया कि जांच पड़ताल कर कार्यवाई की जाएगी।