पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nauhatta News Bdo Inaugurates Construction Of Coconut Bust In Mahadalit Hamlet

महादलित टोले में बीडीओ ने नारियल फोड़ की शौचालय निर्माण कार्य की शुरुआत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड के खरका तेलवा पंचायत के वार्ड नंबर 7 महादलित टोला में शनिवार को सामुदायिक शौचालय का प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन व प्रमुख शमीम अख्तर ने नारियल फोड़ कर शौचालय निर्माण की शुरुआत की। प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत में दो-दो सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जो महादलित टोला में होगा। जिसकी शुरुआत खरका तेलवा पंचायत से की गई है।

खरका तेलवा पंचायत के वार्ड नंबर 17 महादलित टोला में भी निर्माण कार्य शुरू किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रमुख ने नवहट्टा पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 14 पीपर रही महादलित टोला का स्थल निरीक्षण किया व सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य अविलंब शुरू करने का निर्देश दिया। इस मौके पर रमेंद्र प्रताप बब्बू, जफर परवेज उर्फ छोटू, आशीष कुमार सिंह, मकसूदन सदा, विमल सदा, बहादुर महतो प्रणव महतो, अंकित महतो सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...