पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक पुल के पाया से टकराई, दो जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सुपौल/लौकहा | लौकहा ओपी अंतर्गत तिलावे पुल के किनारे बने पाया से टकराकर बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों की पहचान अमहा वार्ड नंबर 1 निवासी विजय यादव एवं सत्यदेव शर्मा के रूप में हुई है। दोनों बाइक पर सवार होकर लौकहा बाजार से वापस अपने जा रहे थे। इसी दौरान तिलावे पुल के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुल के किनारे बने पाया से टकरा गई। जिसमें दोनों सवार को गंभीर चोटें आई है। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को ग्रामीण चिकित्सक के पास ले जाया गया और इसी बीच घटना की सूचना ओपी पुलिस को दी गई। ग्रामीण चिकित्सक से प्राथमिक उपचार के बाद ओपी अध्यक्ष अमित कुमार ने दोनों को सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया।
खबरें और भी हैं...