पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kahra News Broken Taps Mini Water Supply Plants Installed In Houses And Outside Also Closed

घरों एवं बाहर लगा नलका टूटा मिनी जलापूर्ति सयंत्र भी बंद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना के तहत प्रत्येक घर को वर्ष भर पाईप द्वारा शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना सदर प्रखंड कहरा के सुलिंदाबाद पंचायत में देखरेख के अभाव में दम तोड़ चुकी है। हाल यह है कि सुलिंदाबाद पंचायत के वार्ड सं. 5 महादलित टोला के घरों एवं बाहर लगे सभी नलका टूटफुटकर न केवल बेकार हो गयी बल्कि स्वच्छ पेयजल अापूर्ति के लिए स्थापित मिनी जलापूर्ति सयंत्र भी बंद पड़ी हुई है।

इस कारण उपभोग करने वाले परिवारों के बीच स्वच्छ पेयजल संकट की समस्या उत्पन्न हो गयी है। लेकिन महादलित टोला होने की वजह से विभाग भी उदासीन बन हुई है। सदर प्रखंड कहरा के सुलिंदाबाद पंचायत अंतर्गत महादलित टोला में 4 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा 51 लाख 26 हजार 300 की लागत से सौर ऊर्जा से संचालित मिनी जलापूर्ति योजना का सयंत्र का उद्घाटन किया गया था।

जलापूर्ति व्यवस्था को देख पंचायत वासियों को शुद्ध पेयजल की उम्मीद जगी थी। लेकिन उद्घाटन के महज 27 माह बाद ही दम तोड़ दिया। पंचायत के एक वार्ड में भी कार्यों को पूरा नहीं किया गया।

योजना का काम आधा-अधूरा | संवेदक और विभाग की आपसी सांठ-गांठ से जलापूर्ति के लिए पाईप लाईन बिछाने आदि कार्यों को आधा-अधूरा छोड़ दिया गया। मिनी जलापूर्ति के चालू के महज 1 वर्ष के अंदर ही पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। नलके की टोटी को कहीं रस्सी से बांधा गया है तो कहीं गोबर से ढक दिया गया।


पंचायत की मुखिया भी थक चुकी अधिकारियों के आश्वासन से

पंचायत की मुखिया तलत प्रवीण कही कि मिनी जलापूर्ति के लिए सयंत्र खराब होने और नलका टूटने आदि को ठीक करने के लिए कई बार विभागीय पदाधिकारी से मिले। लेकिन केवल आश्वासन मिली और दुरूश्त नहीं किया गया। लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बहुत जल्द रिपेयरिंग कराई जाएगी

सुलिंदाबाद में हर घर जल नल योजना से पहले ही मिनी जलापूर्ति योजना के तहत टंकी लगाया गया था। उसका पुनः टेंडर हो चुका है और बहुत जल्द रिपेयरिंग और अन्य कार्यों को करवाकर उपयोगी बनाया जाएगा।
-आलोक रंजन, एसडीओ, पीएचईडी

टूट-फूटकर बेकार पड़ी नलके की टूटी।

पेयजल आपूर्ति को स्थापित मिनी जलापूर्ति सयंत्र बंद।

देखरेख के अभाव में हर घर को शुद्ध पेयजल देने की महत्वाकांक्षी योजना ने सुलिंदाबाद पंचायत में तोड़ा दम
खबरें और भी हैं...