कृमिनाशक दवा आयरन गोली व किट को जलाया
प्रखंड मुख्यालय स्थित आईसीडीएस कार्यालय कर्मी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र तथा एएनएम के माध्यम से गर्भवती, कुपोषित महिला व बालिकाओं तथा बच्चों के बीच वितरित किए जाने वाला स्वास्थ्य से संम्बन्धित विभिन्न कृमिनाशक व आईरन विटामिन्स की दवा व किट को मुख्यालय परिसर में कार्यवधि के बीच आग के हवाले कर दिया गया।
दुर्भाग्य की विभाग द्वारा शनिवार को जलाए गए दवाओं का अवलोकन करने पर दवा के स्ट्रीप पर अंकित समापन तिथि की अवधि एक माह से अधिक बचा हुआ था। विभाग द्वारा जलाए गए समाग्रियों में लाॅक साबुन का फैमिली पैक, सिनटेरी पैड सहित अन्य फेरस सल्फेट एंड फोलिक एसिड तथा कृमि नाशक गोलियां के साथ अन्य सामग्री थी।
हालांकि इस बाबत प्रभारी सीडीपीओ रुपम ने बताया कि कोई मेरे घर के सामने किसी के शव को कोई जला देगा तो हत्या की जिम्मेदारी मेरी होगी? वहीं दूसरी तरफ आईसीडीएस कर्मी राजेंद्र ने बताया कि कुछ पुराने फाईल सहित 2008 के कुसहा त्रासदी में भेजे गए एक्सपायर दवा व किट को जलाया गया था।
प्रखंड मुख्यालय परिसर में जलता दवा व किट।