पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Businessman Manoj Alias Munna39s Condition Stable Admitted In Icu

व्यवसायी मनोज उर्फ मुन्ना की हालत स्थिर, आईसीयू में भर्ती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मधेपुरा | सदर पुलिस शिविर मिठाही अंतर्गत मिठाही बाजार के किराना व्यवसायी मनोज कुमार साह उर्फ मुन्ना का इलाज सहरसा के एक नर्सिंग होम में चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पूरी तरह स्वस्थ्य नहीं होने के कारण अभी भी वह आईसीयू में भर्ती है। चिकित्सकों का कहना है कि जब तक वह पूरी तरह ठीक न हो जाएंगे तब तक उन्हें आईसीयू में ही रखा जाएगा। उधर मुन्ना गोलीकांड के अारोपी रौशन कुमार पोद्दार का भी इलाज सहरसा के ही एक नर्सिंग होम में चल रहा है। वह भी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। विदित हो कि पांच मार्च की रात एक पंचायत के बाद रौशन ने मुन्ना पर गोली चला दी थी जिससे वह घायल हो गए थे। घटना के बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने जमकर रौशन की पिटाई की थी जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया था। घायल मुन्ना के भाई संजय भगत के आवेदन पर सदर पुलिस ने रौशन समेत उसके भाई विकास पोद्दार और पिता पुरुषोत्तम पोद्दार पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
खबरें और भी हैं...