पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News Cleaning Of Hands Covering Of Mouth Is Necessary While Sneezing

हाथों की सफाई, छींकते समय मुंह ढंकना जरूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस के कारण सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर अलानी पंचायत के बाढ़ आश्रय स्थल चिड़ैया में शनिवार को आयोजित होने वाली ग्राम विकास शिविर स्थगित कर दिया गया। बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते सरकार व जिला प्रशासन के निर्देश के आलोक में ग्राम विकास शिविर स्थगित करना पड़ा। ग्राम विकास शिविर में डीएम कौशल कुमार भी भाग लेते और शिविर में विभिन्न पेंशन योजना, बिजली, राजस्व,बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, पशुपालन, श्रम विभाग सहित प्रखंड के विभिन्न विकास योजनाओं का अलग-अलग काउंटर लगा कर आम लोगों की समस्या का सामाधान किया जाना था।

कोरोना के कारण ग्राम विकास शिविर स्थगित

भास्कर न्यूज | सोनबरसा राज

कोरोना वायरस से बचाव को लेकर राज्य सरकार द्वारा विभिन्न सरकारी व िनजी विद्यालयों को आगामी 31 मार्च तक बंद रखने के आदेश के बाद शनिवार को स्थानीय पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नवीन कुमार के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने एक निजी स्कूल मैना में जागरुकता अभियान चलाया।

छात्र छात्राओं व शिक्षकों को डा. नवीन कुमार ने कोरोना वायरस के लक्षण व बचाव को लेकर विस्तृत जानकारी देकर सावधानियों को बताया। डा. कुमार ने कहा कि इससे बचाव के लिए हाथों की सफाई, छींकने के दौरान मुंह ढंकने, टिशू पेपर का इस्तेमाल तथा भीड़भाड़ से दूर रहना आवश्यक है। छात्र छात्राओं ने भी उपरोक्त वायरस के लक्षण व बचाव को लेकर चिकित्सकों से प्रश्नोत्तर किया। छात्र-छात्राओं व शिक्षकों के बीच हैंडबिल दिया गया। चिकित्सकों की टीम में डा. संजय शर्मा, डां एस के विश्वास सहित विद्यालय के निदेशक अजीत कुमार अनुज, प्राचार्य सुधीर झा, शिक्षक प्रवीण कुमार सिंह, कार्तिक कुमार, गोविंद कुमार, दीपक कुमार, रंजेश सिंह, मो मन्नान, तौकीर, मनोज, जेएस यादव, अमरेंद्र, शिक्षिका सोनी कुमारी, मोनिका व अन्य रहे।

निजी स्कूल में छात्रों को जागरूक करते चिकित्सक।
खबरें और भी हैं...