पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहरसा | जिला परिषद सभागार में चल रहे दो दिवसीय गैर आवासीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में ज्योति आशीष ने ई गवर्नेंस, पंचायत आईटी विशाल दीपक कुमार साह के द्वारा लेखा संधारण तथा कोष संचालन पर चर्चा की गई। जीपीएमएस पर किशोर कुमार मिश्र एवं पवन कुमार ने विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

प्रशिक्षण में उमा कुमारी ने पंचायत निरीक्षण नियमावली पर चर्चा की। पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा प्रश्नावली को डीपीएम राजकुमार पासवान द्वारा समस्या निराकरण समाधान किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण में ब्रह्मदेव सिंह, रणधीर यादव, इंद्रदेव यादव, सोनी कुमारी, अमन देव, अनोखा कुमारी, सुरेश चौधरी एवं महेंद्र साह सहित मुखिया एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
खबरें और भी हैं...