समाजसेविका के निधन पर शोक
मृतिका के परिजनों से मिलते सांसद दिनेशचंद्र यादव वह अन्य।
बैजनाथपुर | सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र के चन्दौर पूर्वी पंचायत के बथनाहा निवासी उपेन्द्र यादव की 90 बर्षीय मां सनिचरी देवी के निधन पर सांसद दिनेशचंद्र यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रो, कैलाश यादव सहित अन्य नेताओं ने उनके घर पहुंच कर संवेदना प्रकट करते हुए परिजनों को संतावना दी। स्व. सनिचरी देवी धर्मपरायण वह मिलनसार स्वभाव की थी। इस दौरान सांसद ने क्षेत्र वासियों से कोरोना वायरस जैसी बीमारियों के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी। मौके पर जदयू नेता रेवती रमन सिंह, अक्षय झा, अकुलु दास, राजू खां, रामशंकर यादव, अनिल यादव, मुखिया प्रतिनिधि अवधेश कुमार,चुनचुन यदुवंशी, संतोष यादव, संजय यादव, मनोज यादव, रोशन यादव, मौजूद थे।