सामाजिक कार्यकर्ता के निधन पर संवेदना व्यक्त
सौरबाजार | प्रखंड के गम्हरिया जगह टोला निवासी सामाजिक कार्यकर्ता 70 वर्षीय उपेन्द यादव का सोमवार को उनके आवास पर निधन हो गया वे लम्बे समय से बीमार थे। उनके निधन पर विधायक अरुण कुमार, कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव विंदेश्वरी यादव, अमर यादव, महावीर यादव, सत्यदेव साह, ललन शर्मा, संजीव कुमार, शंकर कुमार, चन्देश्वरी यादव, सुमित कुमार बिट्टू, हलेश्वर राम, राजकिशोर यादव, महादेव यादव, सुरेश यादव, शिक्षक जगदीश यादव,रमेश यादव, किसान सलाहकार चन्दकिशोर कुमार ने संवेदना प्रकट की है।