पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समतामूलक समाज बनाएं : सांसद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जात-धर्म, बैर-भाव आदि छोड़कर एकजुट होकर रहने की अपील


होली पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है । इस पर्व में हम एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं जिसमें यह नहीं देखा जाता कि हम किसके चेहरे पर रंग लगा रहे। कोई जात नहीं पूछा जाता है।
उक्त बातें सांसद दिनेश चन्द्र
यादव ने प्रोफेसर कॉलोनी, विधापति नगर में आयोजित होली मिलन समारोह में कही।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस पर्व के माध्यम से जात-धर्म, बैर- भाव आदि छोड़कर हमलोग एकजुट होकर रहें और समतामूलक समाज बनाएं। होली की पूर्व संध्या पर रविवार को करूणा कुमार झा के आवास पर हुए समारोह में बतौर मुख्य अतिथि सांसद दिनेश चन्द्र यादव शामिल हुए। लड्‌डु बाबा की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत लोकगीत एवं भजन का गायन हुआ। इस अवसर पर प्रो. करूणा कुमार झा, डा.देवानन्द झा, प्रो. सुदेश्वर चौधरी,डा. अजय कुमार सिंह, जदयू नेता अंजुम हुसैन, अक्षय झा, लोचन झा, ईश्वर चन्द्र झा पप्पु, चंदन झा, विष्णुदेव मिश्र, रेवती रमण सिंह के अलावा वार्ड के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

होली मिलन कार्यक्रम में भाग लेते सांसद दिनेशचन्द्र यादव व अन्य।


खबरें और भी हैं...