- Hindi News
- National
- Saharsa News Cybercriminals Hack Facebook Messenger And Ask For Big Money From Many People Complaint
साइबर अपराधी ने फेसबुक मैसेंजर हैक कर कई लोगों से मांगी मोटी रकम, शिकायत
पीड़ित महिषी प्रखंड जदयू अध्यक्ष ने थानाध्यक्ष से की कार्रवाई की मांग
फेसबुक के मैसेंजर को साईबर अपराधियों द्वारा हेक कर आईडी धारक के मित्रों व रिश्तेदारों से पेटीएम एकाउंट पर रुपए की मांग कर जालसाजी का एक मामला शुक्रवार को सामने आया है। पीड़ित सराही वार्ड सं. 8
निवासी महिषी प्रखंड जदयू अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार देव ने सदर थानाध्यक्ष काे आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
हालांकि सदर थाना कार्यालय में मौजूद कार्यालयकर्मी थानाध्यक्ष की अनुपस्थिति में आवेदन लेने से इंकार कर गए। जब पीड़ित व्यक्ति ने थानाध्यक्ष से फोन पर मामला बताया तब थाना कार्यालय कर्मी आवेदन स्वीकार किया। आवेदन में ने कहा है कि कई रिश्तेदारों व मित्रों से साईबर क्राईमर द्वारा फेसबुक मैसेंजर से अलग-अलग जब मोटी रकम की मांग की गयी। अचानक मोटी रकम की मांग पर कुछ लोगों ने तुरंत फेसबुक एकाउंट धारक को फोन कर सूचित किया।
इसके बाद फेसबुक एकाउंट धारक देवेन्द्र कुमार देव ने अपने मैसेंजर बॉक्स में देखा तो कई लोगों को तबतक गया शंकर नामक किसी पेटीएम धारक ने आईएफसी कोड सं. पीवाईटीएम0123456 और खाता संख्या 919126695125 पर मांग गयी रकम डालने को कहा। आईएफएससी कोड को खंगालने पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड, नोएडा शाखा बताती है।
फेसबुक धारक के मित्र मुकेश कुमार जब हेकर को यह बोला कि रकम खुद आकर ले जाएं तो वे आने से इंकार कर गया।