पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीसीएम ने किया सहरसा जंक्शन का निरीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पार्सल विभाग, स्टॉल सहित कई विभागों का लिया जायजा

समस्तीपुर मंडल के डीसीएम प्रसन्ना कुमार ने शनिवार को सहरसा जंक्शन का निरीक्षण कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक अशोक महेश्वरी के निर्देश पर सभी रेलखंड पर विशेष टिकट चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

वाणिज्य विभाग तथा टिकट निरीक्षण दस्ता के द्वारा बिना टिकट यात्रा कर रहे तथा बिना बुक कराये सामनों के साथ यात्रा कर रहे व्यक्तियों से जुर्माना राशि वसूल की
जा रही है। इस दौरान डीसीएम ने पार्सल विभाग स्टॉल सहित कई विभागों में पहुंचकर गहन निरीक्षण किया। डीसीएम के आने पर सहरसा जंक्शन पर चेकिंग की व्यवस्था बढ़ाई गई।

डीसीएम ने बताया कि सहरसा मानसी रेल खंड पर लगातार चेकिंग जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान डीसीएम ने आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान डीसीआई राजेश रंजन, सीआईटी कृष्णा धर, सीटीटीआई बी एन मंडल सहित कई रेल अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

विशेष टिकट चेकिंग की भी ली जानकारी
खबरें और भी हैं...