अलाव में झुलसने से 60 वर्षीय वृद्ध की हुई मौत
सोनवर्षा राज प्रखंड के बसनही थाना क्षेत्र के महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत में अलाव की आग मे झुलसने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत वृद्ध की मौत बाद लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया। बताया जाता है कि अलाव की आग मे झुलसने से एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई।
महुआ उत्तरबाड़ी पंचायत अंतर्गत वार्ड नं तीन निवासी सुभाषचंद्र मंडल उर्फ सुआचन मंडल कई सालों से खेती बाड़ी व मवेशियों पालन को लेकर अपने खेत में बने बासा पर ही रहा करते था। बबलू मंडल जब अपने पिता को खाना देने गया तो देखा कि उनके पिता अलाव पर गिरे थे। घटना की जानकारी परिजनों सहित बसनही पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची बसनही थाना पुलिस द्वारा शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया गया।
इधर वृद्ध की आग में झुलसने से मौत हो जाने पर मृतक परिजनों समेत पुरे गांव में मातम छा गया।मौत कि खबर सुनते ही घटना स्थल पर मृतक को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। बसनही थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि मृतक परिजनों के द्वारा आवेदन मिला है।