संगठन को धारदार बनाने का निर्णय : राजद
जिला राष्ट्रीय जनता दल कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुधवार को जिला परिषद प्रांगण में संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष मो.ताहीर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन को धारदार बनाने पर विचार विमर्श किया गया।
जिला राजद की बैठक में संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूती प्रदान करने की रणनीति पर विचार विमर्श करने के साथ-साथ प्रखण्ड अध्यक्ष को एक सप्ताह के अन्दर प्रखंड कमेटी तथा पंचायत कमेटी की सूची जिला कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में 21 मार्च को तेजस्वी यादव के मधेपुरा आगमन पर भारी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर चर्चा हुई। बैठक में 14 एवं 15 मार्च को राजगीर में होनेवाले प्रशिक्षण शिविर में सहरसा जिला से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के भाग लेने का निर्णय लिया गया। बैठक में उपस्थित सहरसा के पार्टी विधायक अरूण कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता अभी से चुनावी की तैयारी में लग जाय तथा मजबूत बूथ कमेटी का निर्माण करें। ताकि आगे आनेवाले चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सके। इस अवसर पर गजेन्द्र प्रसाद यादव, क्षत्री यादव, गुंजन देवी, कैलाश कुमार पंजियार, भरत यादव, मुकेश यादव, नंद किशाेर यादव, मनोज यादव, पवन शर्मा, मो.यूसूफ, गोविंद दास तांती, तेजनारायण यादव, शिव शंकर विक्रांत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।