पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News Demonstrated On Putting Less Soil Than Estimate In The Road

सड़क में प्राक्कलन से कम मिट्टी डालने पर किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करीब 38 लाख की राशि से निर्माणाधीन सड़क में प्राक्कलन के अनुरूप कम मिट्टी डालने पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने संवेदक के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल काम को बंद करवा दिया।

पंचायत के सरपंच जितेन्द्र यादव, रविन्द्र कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि सलखुआ प्रखंड के उटेसरा पंचायत अंतर्गत मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना से सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें संवेदक कम मिट्टी डाल कर आगे कार्य को बढा रहे हैं। सड़क सिमरी बख्तियारपुर-बहुअरवा कोसी बांध मुख्य सड़क मार्ग शिव मंदिर के समीप से उटेसरा गांव को जोड़ेगी। संवेदक मनमानी कर प्राक्कलन की अनदेखी कर मिट्टी कम डाल कर मेटल गिराना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्य स्थल पहुंच कर निर्माण कार्य को रोक कर मिट्टी डालने की मांग किया और तत्काल कार्य अवरूद्ध कर प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का कहना है कि एक तो सड़क पर पहले से बाढ़ का पानी चढ़ जाता है उस पर से नया सड़क निर्माण किया जा रहा है। वह भी कम ऊंचाई में निर्माण किया जा रहा है। सड़क पर कुछ भी मिट्टी नहीं डाला गया है। अगर इस प्रकार कम उंचाई का सड़क बन गया तो फिर बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ जाएगा और ग्रामीणों की समस्या जस की तस रह जाएगी।

कार्य स्थल पर मध्यस्थता करने पहुंचे जेई व संवेदक

कार्य स्थल पर लगे बोर्ड पर की लंबाई 0.595 किमी,एवं प्राक्कलित राशि 37,57,501 अंकित है। हालांकि सूचना पर जेई एवं संवेदक कार्य स्थल पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीणों ने एक स्वर से सड़क पर पहले मिट्टी डालने की मांग पर अड़े रहे। कहा कि जब तक मिट्टी नहीं डाली जाएगी मेटल गिराने नहीं दिया जाएगा।

निर्माणाधीन सड़क कार्य स्थल पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

जेई बोले-वरीय अधिकारी ही कुछ बता पाएंगे

कार्य स्थल पर मौजूद जेई ललित कुमार ने बताया कि हम कुछ नहीं बयान दे सकते हैं। वरीय अधिकारी ही बताएंगे। वहीं संवेदक ने कहा कि प्राक्कलन के अनुसार ही सड़क बन रही है। प्रदर्शन करने वालों में ग्रामीण रंजीत कुमार, अरूण यादव, शिवजी यादव, कैलाश यादव, अनिल यादव, उमेश सादा, उपेन्द्र सादा, कमल चौधरी, कारी यादव, रामबृक्ष यादव, अनिल यादव, बसंत यादव, सरबर सादा एवं सनोज चौधरी आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...