मंदिर एवं कब्रिस्तान की जमीन का सुलझाया विवाद
महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर में कोसी प्रोजेक्ट की जमीन पर गुरुवार को मंदिर एवं कब्रिस्तान के सीमांकन को लेकर उत्पन्न विवाद को सदर एसडीओ शंभूनाथ झा ने अपनी मौजूदगी में ग्रामीणों के साथ बैठक में सुलझा लिया।
राजनपुर बजार के समीप पूर्वी तटबंध के नीचे बने कब्रिस्तान और मंदिर की जमीन के सीमांकन को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद थानाध्यक्ष कमलेश कुमार एवं बीडीओ परशुराम सिंह के नेतृत्व में दोनों पक्षों के साथ बैठक बुधवार से ही चल रही थी। बैठक में सभी पक्षों की बात सुनने के बाद आपसी सहमति बनी थी। लेकिन उसके बाद मामला फिर से बार-बार उलझ जाता था। गुरुवार को सदर एसडीओ के मौकेे पर पहुंचने के बाद मामला सुलझाया गया। बैठक में उपस्थित दोनों पक्ष के लोग अपनी-अपनी समस्याओं से सदर एसडीओ शंभूनाथ झा को अवगत कराया। हालांकि प्रशासन ने दोनों पक्षों की बात सुनकर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
पहले भी दुकानों से किराया का रहा है विवाद
उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन पर दावेदारी के बजाय आपसी भाईचारा को बनाएं रखे जिसमें सबों की भलाई है। जानकारी के अनुसार राजनपुर में सार्वजनिक कब्रिस्तान विवादित स्थल से अलग है फिर भी उपरोक्त जमीन पर कुछ लोगों का कब्रिस्तान है। पहले भी कोसी प्रोजेक्ट की जमीन पर बनी दुकानों से कुछ लोगों के द्वारा भाड़ा वसूल किया जाता रहा है। मामला महिषी थाना में दर्ज है। हालांकि प्रशासन इस मामले में जांच पड़ताल कर मामले को सुलझाने में लगी हुई थी।
बैठक के दौरान ये रहे मौजूद
सरपंच मो.उस्मान, निर्भय सिंह, अजय सिंह, अरबिन्द सिंह, रंजीत सिंह, राजकुमार सिंह, संजीव भगत, मीर मुनीफ सहित अन्य ग्रामीण मुख्य रूप से उपस्थित थे।
बैठक में भाग लेते सदर एसडीओ, थानाध्यक्ष और ग्रामीण।