पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Earthen Pits Cut For Construction Of Roadside Sewer Near Sarahi Chak

सराही चाैक के समीप सड़क किनारे नाला निर्माण के लिए काटी गई मिट्‌टी से बना गड्‌ढा खतरनाक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के व्यस्ततम मार्गों में शुमार नया बाजार-रिफ्यूजी चौक सड़क दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहा है। शहर के वार्ड संख्या 3 स्थित सराही मोड़ से सटे दक्षिण सड़क के पश्चिमी भाग में करीब दो साल पहले नाला निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा राहगीरों के लिए जानलेवा बना है।

वर्ष 2017 में दुर्गा पूजा के समय शहर के कुछ हिस्सों में जल-जमाव होने के बाद शहरी क्षेत्र से जल निकासी के लिए नाला निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गयी थी । शहर के व्यस्ततम मार्गों में से एक नया बाजार -रिफ्यूजी चौक सड़क के कुछ हिस्सों में भी नाला निर्माण के लिए खुदाई की गई थी। जिसमें मुख्य रूप से सड़ाही मोड़ से दक्षिण खोदा गया नाला आये दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है। सराही मोड़ पर किराना दुकान चला रहे नारायण साह ने कहा कि अब तक कई मोटर साईकिल, ई-रिक्शा वाले गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सड़क किनारे गड्‌ढा रहने के कारण सभी वाहन सड़क पर ही खड़ा होता है जिससे नियमित रूप से जाम लग जाता है।

दो दिन पहले एक लड़का मोटर साईकिल सहित गड्‌ढा में गिर गया था। वार्ड संख्या 3 के ही चन्द्रशेखर झा कहते हैं कि देखकर डर लगता है। रात के अंधेरे में कई वृद्ध आदमी गिरकर चोटिल हो चुके हैं।

सराही चाैक के समीप नाला निर्माण के लिए काटी गयी मिट्‌टी से बना गड्‌ढा।
खबरें और भी हैं...