स्कॉर्पियो की टक्कर से बिजली का खंभा टूटा
सूर्यगंज के समीप शुक्रवार की रात करीब 11 बजे सड़क के किनारे बिजली के खंभे से एक तेज रफ्तार अज्ञात स्कॉर्पियो टकरा गई। इसकी वजह से खंभा टूट गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि वहां पर बिजली का खंभा न होता तो वाहन पास के घर में घुस जाता।
मिली जानकारी के अनुसार बारात से भरी स्कॉर्पियो सहरसा से गम्हरिया थाना क्षेत्र के टोका गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में सूर्यगंज बजार के पास स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे स्कॉर्पियो घटना स्थल पर ही पलट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि घटना के समय बिजली थी। गनीमत रही कि बिजली का तार कवर किया हुआ था। यदि कवर तार नहीं रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। वाहन में सवार व्यक्ति की जान भी जा सकती थी। वाहन चालक सहित वाहन में सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टुकडे-टुकड़े में क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार गुप्ता ने बताया कि इस घटना में किसी को कुछ नहीं हुआ। घटनास्थल से गाड़ी को जब्त कर थाना लाया गया है। लेकिन गाड़ी किसकी है अब तक पता नहीं चल पाया है। मामले की छानबीन की जा रही है।