पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Simri Bakhtiyarpur News Emphasis On Educating Girls By Stopping Death Feast Groom Sold Aware Of Drama

मृत्यु भोज बंद कर बच्चियों को शिक्षित करने पर बल, दूल्हा बिकता है नाटक से किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पर रविवार को महाराजा हरिवल्लभ मेमोरियल कॉलेज सोहा, सोनवर्षा राज में आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा दूल्हा बिकता है, डायन केर दलकोगे तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लघु नाटक का मंचन किया गया। मौके पर उपस्थित प्रखंड प्रमुख ललिता देवी ने हुए कहा कि हमारे समाज में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। वास्तव में शक्ति स्वरूपा महिला ही समाज की प्रथम पाठशाला है। जिससे समाज की उन्नति होती है। उन्होंने उपस्थित छात्राओं से कहा कि लड़कियों को शिक्षित और सशक्त होकर अपनी सबल दावेदारी देना आज की जरूरत है।

आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में समाज में अपने उत्कृष्ट योगदानों के लिए उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में लघु नाटक में बेहतर प्रस्तुति को लेकर छात्राओं के बीच पुरस्कार दिया गया। मौके पर गणेश प्रसाद सिंह, डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ एहसान सर, डॉ ओमकार नाथ मिश्र, डॉ संजीव कुमार, राणा सिंह, डॉ नीतू कुमारी, प्रो मुन्ना कुमार, प्रो विवेक कुमार अमर समेत छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

कहरा | सिरादेय नर्मदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में समाजसेवी दुलार चंद यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें समाजसेवियों द्वारा मृत्यु भोज और नशे की आदत को एक सामाजिक कुरीति बताते सामाजिक स्तर से इस पर चिंतन करने की बात कही गई।

कहरा प्रखंड प्रमुख रचना भारतीय ने कहा कि मृत्यु भोज वर्तमान समाज के गरीबों के लिए एक अभिशाप है। इसपर होने वाले खर्च को बचा कर अपने-अपने परिवारों के बच्चियों को शिक्षा क्षेत्र मे आगे बढ़ाने मे खर्च करने का सुझाव दिया। नशे पर लगाम के लिए सामजिक स्तर पर कठोर कदम उठाने की बात कही।

जिप उपाध्यक्ष छत्री यादव ने कहा कि बच्चियों को आगे बढ़ाने हेतु सामाजिक स्तर पर अच्छी पहल से ही महिलाओं को सही दिशा मिलेगी। मौके पर ललित यादव, बन्दे लाल यादव, पवन यादव, किस्टो यादव, शिवनन्दन यादव, नागेश्वर यादव, योगेंद्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

महिषी | पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष स्व मनोज चौधरी के आवास पर वृद्ध महिला को सम्मानित किया गया। प्रखंड अध्यक्षा प्रतिभा चौधरी ने कहा कि हम महिलाओं को अपने कर्तव्य के साथ महिला एवं लड़की पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ अपने हक की लड़ाई लड़नी होगी। महिला दिवस पर वृद्ध महिला को फुल का गुलदस्ता देकर वृद्ध, विकलांग, असहाय के प्रति आदर रखने की बात कही। मौके पर मुनचुन देवी, राधा देवी, श्वेता देवी, ललिता देवी, मंजु देवी, चुनचुन देवी समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

महिलाओं का जागरूक होना जरूरी: जहां आरा

बनमा ईटहरी | तेलियाहाट बाजार में रविवार को अक्षर अंचल ज्ञान िवज्ञान समिति के कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन उप प्रमुख बीबी शहजादी एवं केआरपी जहां आरा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उप प्रमुख बीबी शहजादी ने महिला उत्थान, महिला हिंसा, बाल विवाह, दहेज़ प्रथा, शराब बंदी, यौन शोषण आदि जैसे कुरीतियों को दूर करने के लिए और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर बल दिया। जहां आरा ने कहा कि महिलाओं को जागरूक होना जरूरी है। मौके पर शाहिफा अख्तरी, मोसर्रत, कमरुल निशा, गुलशन आरा, रफी उजमा, अख्तरी खातून, पूजा कुमारी, सविता कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे।

बच्चों ने पोस्टर के जरिए दिया संदेश

सिमरी बख्तियारपुर | टैगोर पब्लिक स्कूल में बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से संदेश दिया। विभिन्न पोस्टर एवं उद्बोधन के माध्यम से बच्चों ने महिला देश की शक्ति है, महिला देश का सम्मान है।

नाटक प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
खबरें और भी हैं...