- Hindi News
- National
- Saharsa News Failure To Correct Salary Discrepancy Will Not Be Met If We Go To Belle Cort
वेतन विसंगति दूर करने की मांग पूरी नहीं हाेने पर बाेले-काेर्ट जाएंगे
वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर स्थानीय एमएलटी कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के शिक्षकों ने महाविद्यालय के प्राचार्य के वेश्म के सामने एक दिवसीय धरना दिया। धरना कार्यक्रम के बाद आंदोलन कारी शिक्षकों ने प्राचार्य डीएन साह को अपनी मांग संबंधित ज्ञापन समर्पित किया।
शिक्षा विभाग, बीएड के शिक्षकों का कहना है कि पटना उच्च न्यायालय द्वारा दिये गए न्यायादेश की स्पष्ट अवहेलना कर विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन ने शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों के वेतन विसंगति को दूर करने का प्रयास नहीं किया। जबकि राजभवन एवं बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा सभी विश्वविद्यालयों के कुलसचिव को न्यायादेश के अक्षरश: पालन हेतु निर्देशित किया गया है। लेकिन अभी तक बीएनएमयू ने अपने अधीनस्थ बीएड संचालति अंगीभूत महाविद्यालयाे मेंं उक्त न्यायादेश का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया है। शिक्षक कर्मियों ने कहा कि उन्हें समेकित वेतन के रूप में न्यूनतम राशि दी जा रही है, जो नियमानुकूल व न्यायोचित नहीं है। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रशासन को वेतन विसंगति दूर करने के सन्दर्भ में उच्च न्यायालय के न्यायादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु बार-बार करते हुए स्मारित किया गया, परन्तु कार्यवाही नहीं हुई। इसलिए विभाग के सभी कर्मी सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शिक्षकों ने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत राजभवन व न्यायालय के शरण जाएंगे।
धरना पर बैठे शिक्षक।