पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोलीबारी व पथराव की घटना में प्राथमिकी दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली के हुड़दंग में पतरघट बाजार में हुई गोलीबारी व पथराव की घटना में अलग-अलग तीन रिपोर्ट दर्ज की गयी है। मंगलवार की शाम व बुधवार की सुबह पतरघट चौक पर हुई गोलीबारी व लूटपाट मामले में वर्तमान पैक्स अध्यक्ष मुरली कुमार यादव की प|ी विभा देवी ने ओपी अध्यक्ष को दिए आवेदन में वर्तमान पंसस पति अमरेन्द्र कुमार, विशाल महतो, करण महतो, राजेन्द्र स्वर्णकार, जीतु गोल्ड, गोविंद गोल्ड, अमन गोल्ड, राजा स्वर्णकार, राहुल स्वर्णकार, योगेन्द्र स्वर्णकार को नामजद करते 60-70 अज्ञात के खिलाफ सौरबाजार गोलीबारी व लूटपाट का आरोप लगाया है।

व्यवसायी राहुल स्वर्णकार ने आवेदन देकर पैक्स अध्यक्ष मुरली कुमार यादव, राजेश यादव, रौशन यादव, प्रमोद यादव, धर्मवीर यादव पर गोलीबारी करते
मारपीट कर जख्मी कर लूटपाट करने का आरोप लगाते मामला दर्ज कराया है।

दर्जनों राउंड हुई थी गोलीबारी व पथराव

एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के निर्देश पर पतरघट चौक पर होली की डयूटी में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी सह प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी राकेश रंजन के आवेदन पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष राजकुमार साह, पैक्स अध्यक्ष मुरली यादव, नरेश महतो, ललित साह, योगेन्द्र स्वर्णकार, जितेन्द्र उर्फ जितु गोल्ड, राहुल स्वर्णकार, राजा स्वर्णकार, गोविंद स्वर्णकार, करण महतो, अमरेश महतो, संजय महतो, अमन स्वर्णकार, चंदन कुमार उर्फ चंदु, अमर कुमार, विजय साह, प्रमोद यादव, रौशन यादव, बिटू यादव, विभूति कुमार, बिजेन यादव, रूपेश कुमार, दीपक कुमार, हरि यादव, मिथुन यादव सहित 50-60 अज्ञात पर गोलीबारी व पथराव कर सरकारी कार्य में बाधा डालने, मोबाइल छीनने, सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने का रिपोर्ट दर्ज किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि
पुलिस ने पैक्स अध्यक्ष मुरली यादव, पंसस पति अमरेश महतो, जितेन्द्र गोल्ड उर्फ जीतू को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...