पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Fir Will Be Filed On 146 Testers Who Did Not Contribute To The Evaluation Work

मूल्यांकन कार्य में योगदान नहीं देने वाले 146 परीक्षकों पर होगी प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2020 के व्यवहृत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए मूल्यांकन केन्द्र राजकीय कन्या उच्च विद्यालय, सहरसा में प्रतिनियुक्त परीक्षकों के योगदान नहीं करने की स्थिति में 146 मूल्यांकन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त परीक्षकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश जिलाधिकारी कौशल कुमार ने दिया है। उल्लेखनीय है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा-2020 के व्यवहृत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन हेतु प्रथम चरण में 12 मार्च से 17मार्च तक केन्द्रों पर मूल्यांकन कार्यक्रम निर्धारित है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मूल्यांकन कार्य हेतु योगदान नहीं करने वाले 146 परीक्षकों के विरूद्ध सदर थाना, सहरसा में प्राथमिकी दर्ज करने हेतु अमित कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी, सहरसा को निर्देश दिया है। वहीं जिलाधिकारी के इस निर्देश के बाद शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है।

खबरें और भी हैं...