अनाधिकृत रूप से प्लेटफार्म पर घूमते पांच गिरफ्तार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सहरसा | पोस्ट कमांडर एमएम. रहमान व एएसआई श्री निवास कुमार के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अनाधिकृत रूप से प्लेटफार्म पर घूमते पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। सभी पांच आरोपी राजेश भगत, मनोज कुमार गुप्ता, राम प्रसाद, मो. अफताब व रूपेश कुमार को खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया। इस अभियान में आरक्षी राम प्रवेश ठाकुर व टुनटुन भी मौजूद थे।