पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बीएनएमयू के पांच गेस्ट फैकल्टी की सेवा समाप्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीएन मंडल विश्वविद्यालय में वर्ष 2019 में विभिन्न विषयों में बहाल गेस्ट फैकल्टी में से उर्दू विषय के पांच शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी गई है। कुलसचिव डॉ. कपिलदेव प्रसाद ने कुलपति के निर्देश पर इन शिक्षकों की सेवा समाप्त करने की अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी। विश्वविद्यालय ने बीपीएससी से असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होने व रेशनलाइजेशन के तहत पदों की संख्या में कमी हाेने का अाधार बनाकर इनकी सेवा समाप्त की है। इन गेस्ट फैकल्टी की बहाली बीपीएससी से असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति होने से पहले हुई थी। जब बीपीएससी से संबंधित विषय में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति हुई तो इन पांचों गेस्ट फैकल्टी को कार्यमुक्त कर दिया गया।

इनकी समाप्त हुई सेवा

बीएनएमयू क्षेत्राधीन अस्थायी रूप से अनुबंधित उर्दू विषय के जिन 5 शिक्षकों की सेवा समाप्त ीूई है, उनमें केपी कॉलेज मुरलीगंज के डॉ. मो. नसीम, एमएलटी कॉलेज सहरसा के मो. रिजवानुर रहमान, एचएस कॉलेज उदाकिशुनगंज के नुरेजिगर अंसारी, एचपीएस कॉलेज निर्मली के डॉ. हसन परवीन, एसएनएसआरकेएस कॉलेज सहरसा बीबी शौकत आरा के नाम शामिल हैं।

बीएनएमयू को उर्दू विषय में मिले 5 असिस्टेंट प्रोफेसर

5 गेस्ट फैकल्टी को हटाने के बाद बीएनएमयू ने बीपीएससी से अनुशंसित उर्दू विषय के 5 असिस्टेंट प्रोफेसरों को विभिन्न कॉलेजों में योगदान करने की अधिसूचना जारी की। कुलपति के आदेशानुसार कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना में यासमीन राशिदी को टीपी कॉलेज मधेपुरा, साजिद अख्तर को केपी कॉलेज मुरलीगंज, सरवर मढ़ी को एचएस कॉलेज उदाकिशुनगंज, अब्दुल मतीन को एचपीएस कॉलेज निर्मली व निजामुद्दीन अहमद को बीएनएमवी कॉलेज मधेपुरा में एक पखवाड़ा में योगदान का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...