- Hindi News
- National
- Simri Bakhtiyarpur News Flood Shelter Site Reach Ddc Reviews Development Works And Various Schemes
बाढ़ आश्रय स्थल पहुंच डीडीसी ने की विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की समीक्षा
अनुमंडल क्षेत्र के सलखुआ प्रखंड अंतर्गत पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर अलानी पंचायत के चिड़ैया ओपी स्थित बाढ़ आश्रय स्थल परिसर में 14 मार्च को ग्राम विकास शिविर के आयोजन की तैयारी को लेकर गुरुवार को डीडीसी राजेश कुमार सिंह ने प्रस्तावित स्थल का न केवल निरीक्षण किया बल्कि मौजूद पदाधिकारियों के समक्ष विकास योजनाओं का स्थलीय जायजा भी लिया। निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए और बाढ़ आश्रय स्थल पहुंचकर प्रखंड के विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा भी की।
डीडीसी ने बताया कि शनिवार को चिड़ैया बाढ़ आश्रय स्थल पर ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें डीएम कौशल कुमार भाग लेंगे। डीडीसी ने पंचायत के लोंगों से विभिन्न योजनाओं एवं लाभ मिलने संबंधी जानकारी ली।
उन्होंने बीडीओ प्रेम कुमार यादव को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं दूसरी तरफ एसडीओ सिमरी बख्तियारपुर बीरेन्द्र कुमार ने सलखुआ प्रखंड कार्यालय पहुंचकर विकास योजनाओं की समीक्षा की। एसडीओ एवं बीडीओ ने बताया कि आयोजित शिविर में विभिन्न पेंशन योजना, बिजली, राजस्व,बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, पशुपालन, श्रम विभाग सहित प्रखंड के विभिन्न विकास योजनाओं का अलग-अलग काउंटर लगा कर आम लोगों की समस्या का सामाधान किया जाएगा। सलखुआ
बीडीओ ने दियारा वासियों की परेशानी सुनकर डीडीसी को अवगत कराते हुए शनिवार को बाढ़ आश्रय स्थल चिड़ैया परिसर में शिविर में भाग लेने की बातें कही। उन्होंने कहा कि शिविर में सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहेंगे और संबंधित शिकायतों को तत्क्षण दूर किए जाएंगे।
साथ ही पुरानी एवं लंबित मामलाें की भी सुनवाई की जाएगी। साथ ही वृद्धावस्था पेंशन, मुख्यमंत्री विधवा पेंशन सहित अन्य योजना जैसे लाभ से वंचित लाभार्थियों को कागजात के साथ शिविर में आकर काउंटर पर जमा कर समाधान करवा सकते हैं।
बाढ़ आश्रय स्थल पर पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के बीच डीडीसी।