पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Former Minister Kripanath Pathak Unveiled The Statue Of Premlata And Amarendra Mishra In The College

कॉलेज में प्रेमलता एवं अमरेन्द्र मिश्र की मूर्ति का पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने किया अनावरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रेमलता अमरेन्द्र मिश्र महाविद्यालय में शुक्रवार को पूर्व मंत्री स्व. अमरेन्द्र मिश्र और स्व. प्रेमलता मिश्र की मूर्ति का अनावरण किया गया। मौके पर उद्घाटनकर्ता पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि अनेकता में एकता वाला देश दुनिया में केवल हिन्दुस्तान है। हमें भेदभाव भुलाकर मिलाकर रहना है। हिन्दु, मुस्लिम, सिख, इसाई का भेदभाव हिन्दुस्तान को कमजोर करता है।

पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं प्रेमलता अमरेन्द्र मिश्र महाविद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार मिश्र के मंच संचालन में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों का जीतना-हारना लोकतंत्र की खूबसूरती है। अपने पूर्व सहयोगी अमरेन्द्र मिश्र की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अमरेन्द्र मिश्र को सभी जाति एवं समुदाय के लोगों ने अपना समझा।

क्षेत्र के बौद्धिक विकास में अमरेंद्र मिश्र का योगदान


पूर्व शिक्षा पदाधिकारी विष्णुदेव सिंह ने काॅलेज के टेकओवर की मांग उठाई। राघोपुर के पूर्व विधायक उदय प्रकाश गोईत ने कहा कि अमरेन्द्र मिश्र के चरित्र में नीति और सिद्धांत भी था। ऐसे व्यक्ति कभी मर नहीं सकते हैं। पूर्व विधायक आलोक रंजन ने कहा कि कोसी क्षेत्र के बौद्धिक विकास में उनका बड़ा योगदान है। पूर्व विधायक संजीव कुमार झा ने कहा आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने कहा कि राजनीति में शुचिता के लिए अमरेन्द्र मिश्र सदैव याद किए जाएंगे।

समारोह में ये रहे उपस्थित | महाविद्यालय के अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मौके पर अनोखा देवी, रामसागर पांडेय, मो. नईमुद्दीन, मजनु हैदर कैश, प्रवीण कुमार झा, प्रो. मिथिलेश कुमार झा, प्रो.देव कुमार झा, प्रो. सुरेन्द्र झा, प्रो. ललन कुमार झा व अन्य थे।

स्व. पं अमरेन्द्र मिश्र और स्व. प्रेमलता मिश्र की मूर्ति।

राजनीति में शुचिता की कमी पर डाला प्रकाश

अध्यक्षीय भाषण में प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि अमरेन्द्र मिश्र अद्भुत व्यक्तित्व के धनी थे। लेशमात्र अहंकार नहीं था। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं महिषी विधान सभा का कई बार प्रतिनिधित्व कर चुके लहटन चौधरी के पौत्र जयप्रकाश चाैधरी ने राजनीति में शुचिता की कमी पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने कहा-सभी जाति एवं समुदाय के लोगों ने अमरेंद्र मिश्र को अपना समझा

मंचासीन अतिथि का स्वागत करते आयोजन समिति से जुड़े सदस्य।।
खबरें और भी हैं...