पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कट्टा के साथ चार गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिषी सहरसा | जलई थाना ओपी क्षेत्र के थनवार चौक से गुरुवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तीन बाइक सबार चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जलई ओपी अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके निर्देश पर एएसआई सत्येंद्र कुमार सिंह को पुलिस बल के साथ थनवार चौक पर वाहन चेकिंग करने को कहा गया। रात करीब तीन बजे तीन बाइक सवार चार युवक को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ के दौरान अपना घर दरभंगा जिला के तिलकेश्वर थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोलमा बताया। तीन मोटरसाइकिल पर सवार युवक रोहित राम, प्रदीप कुमार राम, हरदेव कुमार एवं सोहित कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। युवकों के साथ पुलिस ने बीआर 19 एन 2882 नम्बर की सुपर स्प्लेण्डर, बीआर 34 के 8135 नम्बर की होंडा एवं बीआर 09 जेड 1967 नम्बर की स्प्लेण्डर आई स्मार्ट मोटरसाइकिल को जब्त कर चारो युवक को जेल भेजा।
खबरें और भी हैं...