पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशे में पुलिस के साथ मारपीट के आरोपी चार युवक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित स्टेट बैंक के समीप बुधवार की रात स्कॉर्पियो में सवार चार लोगों के साथ मारपीट के दौरान पहुंची पुलिस के साथ भी मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि सरायगढ़ प्रमुख के संबंधी थरबिटिया गांव से शादी समारोह में भोज खाकर वापस घर लौट रहे थे। इस क्रम में बाजार स्थित स्टेट बैंक के समय 8-9 की संख्या में लड़कों ने निशांत कमल के साथ स्कॉर्पियो को रोककर मारपीट की। सूचना पर एसआई लालजी प्रसाद के साथ पुलिस बल को घटना स्थल पर भेज कर मारपीट रोकने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करवाने का प्रयास किया।

खबरें और भी हैं...