पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फ्रेंडस ऑफ आनंद का प्रतिनिधि सम्मेलन आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर होगी गंभीर चर्चा

13-14 मार्च को ‘’फ्रेंड्स ऑफ आनंद’’ का दो दिवसीय ‘’प्रतिनिधि सम्मेलन’’ मत्स्यगंधा सहरसा स्थित होटल ‘’कोसी बिहार’’ में शुक्रवार से प्रारंभ होगा। जिसमें देशभर के 150(डेढ़ सौ) केंद्रीय और प्रांतीय प्रतिनिधि शामिल होंगे । तीन सत्रों में होने वाली इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में सांगठनिक , राजनीतिक और भावी दशा-दिशा पर गंभीर चर्चा होंगी । सम्मेलन का सत्रारंभ 13 मार्च को दोपहर 12:30 बजे पार्टी ध्वजारोहण से होगा और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। द्वितीय सत्र में उसी दिन संध्या 7:30 बजे महासचिव द्वारा सांगठनिक प्रस्ताव रखे जाने के बाद शुरू होगा । तीसरा और अंतिम सत्र 14 मार्च को पूर्वाहन 10:30 बजे से प्रारंभ होगा । जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा देश की मौजूदा स्थिति और भावी दशा- दिशा पर प्रस्ताव लाए जाएंगे । सम्मेलन का समापन अपराहन 01:30 बजे राष्ट्रगान से होगा । इस ‘’प्रतिनिधि सम्मेलन’’ की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं ।

गुरूवार को केंद्रीय अध्यक्ष चेतन आनंद की मौजूदगी और प्रांतीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में ‘’ड्राफ्टिंग कमेटी’’ की बैठक हुई।

खबरें और भी हैं...