पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Saharsa News Full Development Of Children Is Possible Only Through Sports Sp

बच्चों का संपूर्ण विकास खेल से ही संभव : एसपी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{सहरसा के दीपक 37 गेंद पर 55 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच

मनोहर लाल टेकरीवाल कॉलेज परिसर में मैदान में गुरूवार से शुरू विष्णुदेव बाबू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का एसपी राकेश कुमार ने गुब्बारा उड़ाकर एवं स्वयं बल्लेबाजी कर उद्घाटन किया। एसपी ने कहा कि मोबाईल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों ने बच्चों को मैदान से दूर कर दिया है और ऐसे माध्यमों से बच्चे न केवल मनोरंजन से दूर होते जा रहें बल्कि अपने व्यक्तित्व के विकास से भी वंचित हो जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलों के आयोजन से बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व एवं शारीरिक विकास संभव हो पाता है।

इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य डा. डीएन साह, प्रतियोगिता के आयोजक संजय कुमार सिंह, दयानंद सिंह, अर्जुन चौधरी, पीटीआई चंद्रशेखर अधिकारी, सिद्धार्थ सिंह सिद्धू, सुपौल जिला बालीबॉल संघ के सचिव अमन कुमार सिंह, फुटबॉल प्लेयर नंद कुमार सिंह, रणवीर प्रसाद सिंह, अखिलेश सिंह टुटु, पंकज पाण्डेय, रजनीश कुमार, अमित सिंह, विश्वनाथ कुमार, आशीष सिंह, संजीत सिंह एवं मीडिया प्रभारी त्रिदिव सिंह ने आदि मौजूद थे।

सहरसा के दीपक 37 गेंद पर 55 रन बनाकर बने मैन ऑफ द मैच : टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच सहरसा एवं खगड़िया क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। मैच से पहले सहरसा टीम के कप्तान आकाश भारद्वाज एवं खगड़िया टीम के कप्तान देवराज पंडित के बीच एसपी ने टाॅस करवाया। जिसमें सहरसा के कप्तान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सहरसा की टीम 19.5 ओवर में 139 रन पर आॅल आउट हो गई। जबकि खगड़िया टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 19 ओवर में 113 रनों पर सिमट गई। इस मैच में सहरसा की ओर से दीपक ने 37 गेंदों पर 55 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच बने। साथ ही सहरसा की ओर से त्रिपुरारी केसर एवं खगड़िया की ओर से अमित ने 3-3 विकेट लिए।

{सहरसा टीम 139 रन बनाकर खगड़िया टीम को 26 रन से हराया

संबोधित करते एसपी राकेश कुमार सहित अन्य मंचासीन अतिथि।
खबरें और भी हैं...