- Hindi News
- National
- Saharsa News Gajendra Became The General Secretary Of Chandore East Mo Yunus Treasurer
चंदौर पूर्वी के गजेंद्र बने प्रधान महासचिव, मो. युनुस कोषाध्यक्ष
सौर बाजार राष्ट्रीय जनता दल के प्रखंड अध्यक्ष शिवजी शर्मा ने 51 सदस्यीय कार्यसमिति एवं 16 पदाधिकारी का चयनकर सूची जारी किया है। प्रखंड अध्यक्ष द्वारा जारी सूची में चन्दौर पूर्वी के गजेन्द्र कुमार को प्रधान महासचिव बनाया गया है। मो. जहांगीर आलम, श्याम यादव एवं लक्ष्मण राम को उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के चार महासचिव वकील यादव, मो. मजलिस, रविशंकर साह एवं जयराम मेहता होंगे।
छेदी यादव, विभाषचन्द्र , दोलन श्रृषिदेव, मुकेश सिंह, भगवान पंडित, नरेश यादव, अकरम, राजेश गुप्ता को सचिव बनाया गया है। बैजनाथपुर के सरपंच अरूण कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, जय प्रकाश यादव, विमलेश कुमार, अरूण प्रसाद यादव, उपेन्द्र यादव, लक्ष्मी यादव, फुलेश्वर मंडल, मो.युनुस को कोषााध्यक्ष की जिम्मेवारी सोंपी गई है।
इसके अलावा कार्यसमिति में राज्य पार्टी के पदाधिकारीगण, विधायक, पूर्व विधायक एवं अन्य वरीय नेता को विशेष आमंत्रित सदस्य रखा गया है।