पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

समान काम के बदले समान वेतन की मांग काे नजरअंदाज कर रही सरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विभिन्न मांगों को लेकर बीते 17 फरवरी से नियोजित शिक्षक की जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल के दौरान सोमवार को सौर बाजार प्रखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं सचिव का पुतला जलाया गया। इससे पहले शिक्षकों ने आक्रोश मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व शिक्षक समन्वय समिति के अध्यक्ष सदस्य सरोज कुमार कर रहे थे।

संचालन कर रहे शिक्षक नेता जवाहर प्रसाद यादव ने कहा सरकार हम लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और लगातार अनिश्चितकालीन धरना के माध्यम से सरकार से समान काम समान वेतन की मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार नजरअंदाज कर रही है। पुतला दहन को राजद के गजेन्द्र यादव उर्फ बीडीओ, चरण सिंह यादव सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया और शिक्षकों की मांग को जायज बताया। मौके पर अमित झा, नरेश कुमार, अजय भगत, मिथिलेश कुमार, आलोक कश्यप, मनीष चंद्रमणि कश्यप, वात्सल्य सूरज, पंकज राज, आरती कुमारी, अनामिका कुमारी, अंजनी कुमारी, प्रमोद पासवान, अनिल यादव, राणा राकेश, धर्मेंद्र मंडल, संजय कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी।

मांगों को ले शिक्षकों की हड़ताल 22वें दिन भी जारी

बनमा ईटहरी| प्रखंड में 17 फरवरी से जारी शिक्षकों का हड़ताल 22वां दिन भी जारी रहा। सोमवार को हड़ताली शिक्षकों ने मध्य विद्यालय तेलियाहाट में मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं अपर सचिव का पुतला दहन किया। शिक्षकों ने जमकर सरकार विरोधी नारेबाजी की।

कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया और शिक्षकों की मांग को जायज बताया। मौके पर अमित झा, नरेश कुमार, अजय भगत, मिथिलेश कुमार, आलोक कश्यप, मनीष चंद्रमणि कश्यप, वात्सल्य सूरज, पंकज राज, आरती कुमारी, अनामिका कुमारी, अंजनी कुमारी, प्रमोद पासवान, अनिल यादव, राणा राकेश, धर्मेंद्र मंडल, संजय कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी।

प्रखंड मुख्यालय गेट पर पुतला दहन करते शिक्षक।
खबरें और भी हैं...