हेडक्वार्टर डीएसपी ने महिला थाने का किया निरीक्षण
सहरसा | रविवार को हेडक्वार्टर डीएसपी बलिराम चौधरी ने महिला थाना पहुंच निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह ने बताया कि मासिक निरीक्षण के लिए हेडक्वार्टर डीएसपी बलिराम चौधरी आए थे। उन्होंने फरवरी 20 तक के महिला थाना में दर्ज मामलों की अद्यतन रिपोर्ट तलब किया था।